फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के तीन जिलों में होगी राहत की बारिश

Mon, 02 May 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आज तीन जिलों में हल्की बारिश के आसार
  • राजधानी में फिलहाल खुला रहेगा मौसम
  • पश्चिम विक्षोभ रात से प्रदेश में हुआ सक्रिय 
  • राजधानी में 39 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
विज्ञापन
बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के धधकते जंगलों और गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ रात से एक्टिव हो गया। इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छा गए। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि राजधानी में गर्मी का असर जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेशभर में रविवार को भी मौसम शुष्क रहा। राजधानी में एक बार फिर इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। अप्रैल में एक बार तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने के बाद रविवार को फिर तापमान 38.9 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी से लोग बेहाल रहे।

सूबे के अन्य मैदानी इलाकों में भी तेज धूप और गर्म हवाओं से तापमान काफी ऊंचा रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश से कहीं न कहीं जंगलों की आग से भी राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजधानी में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। देर रात प्रदेश में कई जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलों ने डेरा जमा लिया। आगामी छह मई तक बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्गों पर आज से बादल

मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्गों पर सोमवार से बादल और बारिश आने की संभावना जताई है। बद्रीनाथ में दो, तीन, चार व पांच मई को बादलों के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं। हेमकुंड साहिब में दो मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। तीन, चार व पांच मई को बादल और बारिश के आसार हैं।

केदारनाथ में दो मई को आंशिक, तीन, चार व पांच मई को बादल व बारिश की संभावना है। गंगोत्री और यमुनोत्री में भी सोमवार से बादल और मंगलवार से आगामी पांच मई तक हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भी पांच मई तक बारिश होती रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें