फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें तैयार, फिर बिगड़ने वाला है उत्तराखंड का मौसम

Thu, 06 Aug 2015 08:02 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बृहस्पतिवार को बारिश सामान्य रहने के आसार हैं, जबकि चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े इलाकों में भी बारिश से कुछ राहत रहेगी। हालांकि, सात अगस्त से नौ अगस्त के बीच यहां फिर बारिश बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

नैनीताल और अल्मोड़ा में कुछ स्थानों में अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। बताया कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व श्री हेमकुंड साहिब में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से राहत रहेगी, लेकिन सात से नौ अगस्त के बीच अपेक्षाकृत भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में चार डिग्री गिरा पारा

राजधानी दून में दिनभर छाए बादलों ने गर्मी से बड़ी राहत दी। हालांकि, कहीं भी तेज बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

दून में सुबह हल्की धूप के बाद बादलों ने डेरा जमा लिया। हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया। दिनभर बादलों की वजह से मौसम में ठंडक रही।

जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री था, वहीं बुधवार को पारा करीब चार डिग्री गिरकर 28.6 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि राजधानी में बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें