16 जीएमवीएन गंगा रिजोर्ट में बीएसएफ जवानो के साथ बैठक करते एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर।
- फोटो : RISHIKESH
एसएसपी टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मियों से संयमित व्यवहार की भी अपेक्षा है। कोरोना महामारी के बीच विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस चुनाव से पहले और मतदान के दौरान क्षेत्र में सभी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखे।
बुुधवार को एसएसपी टिहरी गढ़वाल ने मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजार्ट में बीएसएफ जवानों को ब्रीफ किया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है। 14 फरवरी को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों और शरारती तत्वों को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि चुनाव आयोग ने सभी प्रकार की राजनीतिक रैलियों और प्रचार प्रतिबंधित किया गया है। पुलिसकर्मी आचार संहिता के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करें। जिसके बाद मुनिकीरेती क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए के लिए एमएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में जानकी पुल से कैलास गेट,14 बीघा, भजन गढ़, कपरवाण चौक, त्रिहरी होटल, इंद्रा निकुंज से शीशम झाड़ी होते हुए दयानंद आश्रम तक फ्लैग मार्च निकाला गया। ब्रीफिंग के दौरान सीओ नरेंद्रनगर रविंद्र कुमार चमोली, मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह, नरेंद्रनगर थाना निरीक्षक प्रदीप पंत, यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी, कांस्टेबल देवराज, विपिन सैनी आदि थे।