हरिद्वार जिले में रुड़की से सटे लंढौरा क्षेत्र में आतंकी संगठनों से प्रेरित चार छात्रों की गिरफ्तारी मंगलवार को हुई, मगर आतंक का बीज कई महीनों से इलाके में पनप रहा था।
पिछले कुछ महीनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई जिनमें आतंकी प्रेम साफ झलकने लगा था। लेकिन इन घटनाओं को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया।
नवंबर में लंढौरा से सटे जैनपुर झंझेड़ी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ब्लैकबोर्ड पर रात के समय किसी ने आईएसआई जिंदाबाद के नारे लिख दिए थे।
अमर उजाला ने चार नवंबर को इसका खुलासा करते हुए पुलिस व खुफिया विभाग को जगाने का भी प्रयास किया, लेकिन संज्ञान में आने के बावजूद इसे सिर्फ किसी शरारती तत्व की करतूत मानकर पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।