फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार ISI एजेंट देश से गद्दारी कर इस तरह दे रहा था पाकिस्तान का साथ

Thu, 24 May 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
isi agent
विज्ञापन

आर्मी इंटेलीजेंस और उत्तर प्रदेश एटीएस की संयुक्त टीम ने पिथौरागढ़ के डिडीहाट से एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह पिथौरागढ़ पुलिस की सहायता से यूपी एटीएस ने रमेश कन्याल को उसके घर से दबोचा है। उन्होंने बताया कि रमेश कन्याल का भाई भारतीय सेना में तैनात है।

कुछ साल पहले उसके भाई ने भारतीय सेना में तैनात एक ब्रिगेडियर के घर नौकरी पर लगवाया था। कुछ समय बाद ब्रिगेडियर की पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में पोस्टिंग हो गई।
विज्ञापन


घर के कामकाज में रमेश कन्याल अच्छा था, इसलिए ब्रिगेडियर उसे भी पाकिस्तान ले गए। आरोप है कि वहां रमेश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आ गया।

विज्ञापन

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को देता था सूचनाएं

pakistan - फोटो : Amar Ujala
रमेश दो सालों तक पाकिस्तान में रहा और लगातार ब्रिगेडियर के बारे में सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को देता रहा। यूपी एटीएस थाने में उसके खिलाफ 20 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश एटीएस और आर्मी इंटेलीजेंस लगातार रमेश के बारे में पड़ताल कर रहे थे। इसी क्रम में एक टीम बुधवार सुबह डिडीहाट पहुंची थी, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यूपी एटीएस रमेश को अपने साथ ले गई है।

एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में लगातार इनपुट लिए जा रहे हैं। यहां वह किसी संदिग्ध गतिविधियों में तो संलिप्त नहीं था, इसके बारे में उत्तराखंड इंटेलीजेंस को भी अलर्ट कर दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें