फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी से नालापानी रूट पर चलें सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हिंदू समाज विकास समिति ने आरटीओ से आईएसबीटी से नालापानी रूट पर सिटी बसें चलाने की मांग की है। इस बाबत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई से मुलाकात की।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह चौहान का कहना था कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से आईएसबीटी से नालापानी रूट पर सिटी बसें चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आईएसबीटी से तुंतोवाला, तेलपुर चौक, मेहूंवाला माफी, ऋषि विहार रूट पर सिटी बसें नहीं चल रही हैं। इसके कारण इन इलाकों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर समिति के सचिव धर्मपाल सिंह चौहान, संरक्षक मदनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें