फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक मुन्ना चौहान ने किया नलकूप सिंचाई योजना का शिलान्यास

सार

विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बालूवाला गांव के वार्ड नंबर एक में सिंचाई नलकूप का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया।निर्माण कार्य पूरा होने पर इससे 40 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बालूवाला गांव के वार्ड नंबर एक में सिंचाई नलकूप का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। निर्माण कार्य पूरा होने पर इससे 40 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधान सभा की सभी कृषि भूमि को सिंचित बनाने की है। इसी क्रम में बालूवाला में नलकूप योजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता जेएस नेगी ने बताया कि योजना का निर्माण पूरा होने से 40 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। योजना के निर्माण के लिए करीब 97 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। योजना के तहत करीब 160 मीटर ड्रिलिंग के साथ ही 1500 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस मौके पर स्थानीय काश्तकारों ने विधायक के प्रति आभार जताया। ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, ग्राम प्रधान बालूवाला जितेंद्र कुमार, सहायक अभियंता सत्ये सिंह, विवेक कुमार, अपर सहायक अभियंता दरबान सिंह, खजान सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें