फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में बने कूङे के पहाङ से लोगों को मिली राहत,शहर से सौ टन कूङा प्रतिदिन भेजा जा रहा हरियाणा

सार

उम्मीद है जल्द ही मसूरी वासियों को कूड़े की समस्या से निजात मिल जाएगी।नगर पालिका मसूरी ने पिछले दो माह में एकत्र हुए करीब 900 टन कूड़े के निस्तारण के लिए हरियाणा की कंपनी से अनुबंध किया है।इसकी तुलना में उक्त कंपनी को 2500 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्मीद है जल्द ही मसूरी वासियों को कूड़े की समस्या से निजात मिल जाएगी। नगर पालिका मसूरी ने पिछले दो माह में एकत्र हुए करीब 900 टन कूड़े के निस्तारण के लिए हरियाणा की कंपनी से अनुबंध किया है। हालांकि इसके लिए नगर पालिका को 200 रुपये प्रति टन अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में कूड़ा डालने से मना करने के बाद मसूरी में भी कूड़े की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। अगस्त और सितंबर माह में ही मसूरी के आईडीएच के पास करीब 900 टन कूड़ा एकत्र हो गया है। नगर पालिका के पास वर्तमान में कोई ऐसे साधन नहीं हैं कि इतने कूड़े का निस्तारण किया जा सके। वहीं पालिका ने शासन से भी समस्या के निस्तारण के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन वहां से भी कोई मदद न मिलने के कारण मायूसी ही हाथ लगी। प्रदेश में कहीं भी कूड़े की समस्या का निस्तारण न हो पाने के कारण नगर पालिका मसूरी को हरियाणा के सोनीपत की हिदेयो ग्लोबल इनवायरमेंटल सर्विस कंपनी के साथ अनुबंध करना पड़ा। जिसके तहत यह कंपनी जमा हुए इस 900 टन कूड़े को यहां से हरियाणा लेकर जाएगी और वहां इसका निस्तारण करेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह ने बताया कि कंपनी ने बीती शनिवार से यह कार्य शुरू भी कर दिया है। 10 से 15 दिनों में यहां से सारा कूड़ा हट जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले कूड़ा उठान के लिए वह नगर निगम देहरादून को 2300 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान करते थे। इसकी तुलना में उक्त कंपनी को 2500 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी कंपनी ने पूर्व में उत्तरकाशी में भी कूड़ा उठान का कार्य किया था। इसी के चलते पालिका प्रशासन ने इस कंपनी से संपर्क किया।
छह महीने तक मसूरी के कूड़े से बनेगी खाद
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह ने बताया कि अब जो भी नया कूड़ा प्रतिदिन आएगा, उसके निस्तारण के लिए नोएडा की आईडब्ल्यूआरएस कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। अनुबंध के अनुसार कंपनी के 10 और नगर पालिका के 15 कुल 25 कर्मचारी आगामी मार्च माह तक सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करेंगे। इसके बाद सूखे कूड़े को कंपनी रिसाइकिल करके अपना खर्चा निकालेगी, जबकि गीले कूड़े से नगर पालिका मसूरी खाद बनाएगी। इसके लिए आईडीएच के पास 70 कंपोस्ट पिट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अनुबंध के अनुसार नगर पालिका को कंपनी को एक भी रुपया नहीं देना है। मार्च तक नगर पालिका मसूरी के बायोमिथेन एंड मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी का निर्माण हो जाएगा। जिसके बाद उक्त कंपनी से अनुबंध समाप्त हो जाएगा और नगर पालिका खुद कूड़े का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें