प्रदेश में अभी तक 70 प्रतिशत हेली टिकटों की बुकिंग
उन्होंने उड़ान योजना के तहत विकसित किए जा रहे हेलीपोर्ट को भी आवश्यक संसाधनों से सुविधायुक्त बनाने पर ध्यान देने को कहा। बैठक में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर और यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
गौरतलब है कि प्रदेश में अभी तक 70 प्रतिशत हेली टिकटों की बुकिंग जीएमवीएन के पोर्टल और 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हेली सेवा प्रदाताओं के स्तर से होती है। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली,अरविंद सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...Uksssc Paper Leak Case: हाकम का साथी पशुधन प्रसार अधिकारी दबोचा, अब तक 43 लोग हो चुके गिरफ्तार
जौलीग्रांट-एयरपोर्ट से भी हेली सेवाएं
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में नाइट लैंडिंग की व्यवस्था बनाने के साथ ही वहां से नियमित हवाई सेवा संचालित करने की बात कही। यह भी निर्देश दिए कि पंतनगर एवं जौलीग्रांट में वायुयान से उतरने के बाद पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से प्रदेश के विभिन्न सुरम्य पर्यटन स्थलों पर आने जाने की सुविधा उपलब्ध हो।