फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर, वीआरएस की लगाई थी अर्जी, सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं

Fri, 26 Sep 2025 12:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कुछ महीने पहले आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अर्जी लगाई थी। उनका इस्तीफा आज मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रचिता जुयाल नौकरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की अर्जी लगाई थी। उत्तराखंड कैडर की आईपीएस रचिता 2015 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वीआरएस के लिए आवेदन भेजा था। 

विज्ञापन

रचिता वर्तमान में सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। वह अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल के एडीसी का भी दायित्व निभाया। यहां से वह इंटेलीजेंस ब्यूरो में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं। अचानक सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की खबरें वायरल होने लगी थी।

ये भी पढ़ें...UKSSSC Paper Leak: कांग्रेस का धरना; माहरा बोले- CBI जांच न होने तक जारी रहेगा संघर्ष, युवा भी मांग पर अड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआरएस के पीछे उन्होंने निजी और पारिवारिक कारण बताए हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि निजी क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं को देखते हुए रचिता ने सरकारी सेवा छोड़ने का निर्णय लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें