फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट : ऋषिकेश में 400 जवानों की सुरक्षा में गंगा आरती करेंगे उद्योगपति      

Wed, 03 Oct 2018 01:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीर्थनगरी में देश-दुनिया के उद्योगपतियों के लिए मुनिकीरेती स्थित स्वामी नारायण घाट पर प्रस्तावित गंगा आरती कार्यक्रम के लिए पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त पुलिस ने किए हैं। लगभग 400 पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में विभिन्न स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी अतिथियों के मूवमेंट स्थल का मुआयना किया।            
 
देहरादून में सात अक्तूबर को उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट का कार्यक्रम है, जिसमें देश-दुनिया से उद्योगपति जुटने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने उनके लिए मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गंगा रिजॉर्ट डिनर और स्वामी नारायण घाट पर गंगा आरती का कार्यक्रम रखा गया है। एसएसपी टिहरी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के मुताबिक आयोजन आरती स्थल से लेकर रिजॉर्ट व आसपास के इलाकों में लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात किया जा रहे हैं। 

विज्ञापन

खुफिया विभाग भी बनाए है नजर

बताया कि क्यूआरटी और बम डिस्पोजल स्क्वायड से लेकर अन्य तमाम तरह की एजेंसियां भी सुरक्षा में रहेंगी। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की वह स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

सभी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध की धरपकड़ के लिए भी पुलिस लगातार अभियान चला रही है।             
             
मुनिकीरेती में सात अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम को लोकल इंटेलीजेंस यूनिट से लेकर अन्य तमाम खुफिया विभाग के अधिकारी पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हैं। क्षेत्र के तमाम संवेदनशील स्थानों से लेकर रिजॉर्ट के आसपास को वह खंगालने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि उद्योगपतियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए खुफिया विभाग के अधिकारी पिछले एक सप्ताह से जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन

गंगातट पर भी जवानों की रहेगी निगरानी

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक गंगा आरती स्थल के आसपास एसडीआरएफ और जल पुलिस के लगभग 20 जवानों की टीम तैनात रहेगी। टीम आधुनिक उपकरणों के साथ लैस होगी। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष ने मंगलवार को एसडीआरएफ के कंपनी कमांडर जितेंद्र जोशी के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। उन्होंने निरीक्षण कर उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान एसएसआई संजीत कुमार आदि शामिल रहे।           

आयोजन से जुड़े कर्मचारियों पर निगरानी             
राज्य सरकार ने गंगा रिजॉर्ट में कार्यक्रम में टैंट से लेकर कई कामकाज के लिए कांट्रेक्टर हायर किए हैं। ठेकेदार समेत व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे सभी कर्मचारियों को पुलिस ने सत्यापन किया। उनकी आवश्यक जानकारी लेकर उन पर निगरानी भी रखी जा रही है।           

उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों का मुनिकीरेती में कार्यक्रम तय है। उनकी सुरक्षा में ऋषिकेश से लेकर मुनिकीरेती तक पर्याप्त पुलिस जवानों की व्यवस्था की गई है। लगभग 400 पुलिसकर्मी मुनिकीरेती क्षेत्र में ही लगाए गए हैं। ऋषिकेश क्षेत्र में भी उद्योगपतियों के आवागमन रूट जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।             
- अजय रौतेला, डीआईजी, गढ़वाल रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें