बताया कि क्यूआरटी और बम डिस्पोजल स्क्वायड से लेकर अन्य तमाम तरह की एजेंसियां भी सुरक्षा में रहेंगी। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की वह स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
सभी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध की धरपकड़ के लिए भी पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
मुनिकीरेती में सात अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम को लोकल इंटेलीजेंस यूनिट से लेकर अन्य तमाम खुफिया विभाग के अधिकारी पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हैं। क्षेत्र के तमाम संवेदनशील स्थानों से लेकर रिजॉर्ट के आसपास को वह खंगालने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि उद्योगपतियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए खुफिया विभाग के अधिकारी पिछले एक सप्ताह से जुटे हुए हैं।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक गंगा आरती स्थल के आसपास एसडीआरएफ और जल पुलिस के लगभग 20 जवानों की टीम तैनात रहेगी। टीम आधुनिक उपकरणों के साथ लैस होगी। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष ने मंगलवार को एसडीआरएफ के कंपनी कमांडर जितेंद्र जोशी के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। उन्होंने निरीक्षण कर उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान एसएसआई संजीत कुमार आदि शामिल रहे।
आयोजन से जुड़े कर्मचारियों पर निगरानी
राज्य सरकार ने गंगा रिजॉर्ट में कार्यक्रम में टैंट से लेकर कई कामकाज के लिए कांट्रेक्टर हायर किए हैं। ठेकेदार समेत व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे सभी कर्मचारियों को पुलिस ने सत्यापन किया। उनकी आवश्यक जानकारी लेकर उन पर निगरानी भी रखी जा रही है।
उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों का मुनिकीरेती में कार्यक्रम तय है। उनकी सुरक्षा में ऋषिकेश से लेकर मुनिकीरेती तक पर्याप्त पुलिस जवानों की व्यवस्था की गई है। लगभग 400 पुलिसकर्मी मुनिकीरेती क्षेत्र में ही लगाए गए हैं। ऋषिकेश क्षेत्र में भी उद्योगपतियों के आवागमन रूट जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
- अजय रौतेला, डीआईजी, गढ़वाल रेंज