#AmarUjala75 : कोई भी जीवंत समाज अपने नायकों से ही प्रेरणा पाता है। ये नायक कई बार अतीत तो कई बार वर्तमान से होते हैं। हालांकि इनका समाज के बीच से होना निर्विवाद होता है। हमारे सुधी पाठकों ने अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी ही कुछ शख्सियतों से हमें परिचित कराया, जिन्होंने अपने कार्यों से स्वयं को नायक कहलाने का हक पाया।
अमर उजाला अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। आगरा से आज ही के दिन 1948 में शुरू हुई यह यात्रा अनवरत जारी है। इस मौके पर अमर उजाला ने एक विशेष प्रयोग किया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
...और ये हैं आपके नायक
अपने कार्यों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ही समाज के असली नायक होते हैं। पाठकों की ओर से चुने गए हमारे असली नायक सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, इसलिए अमर उजाला इन्हें अपने विशाल पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। पाठकों के सुझावों और सर्वाधिक मतों के आधार पर आपके क्षेत्र के नायक की सूची तैयार की गई है। आपके आसपास से निकले ये 75 चेहरे अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी हैं, नवोन्मेषक और पथप्रदर्शक हैं। अपने काम में विशिष्ट पहचान बनाई है। इनमें से कई आम चेहरे हो सकते हैं, लेकिन इन्होंने अपने अनुपम काम से विशिष्ट पहचान बनाई। अमर उजाला के हर संस्करण में ऐसे 75 नायकों की सूची आज प्रकाशित की गई है। इसे आप अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के ईपेपर पर पढ़ सकते हैं।
पढ़ें आपके शहर के पाठकों से मिले सर्वाधिक मतों के आधार पर बनी नायकों की सूची