हरिद्वार। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम जनपद हरिद्वार के तहत एचआईवी एड्स की रोकथाम औैर उपचार के लिए जन जागरूकता सिडकुल रोशनाबाद में शिविर लगाया गया। शिविर में 252 लाभार्थियों ने लाभ उठाया।
बृहस्पतिवार को शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न उच्च जोखिम क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि मरीज मिलने पर उनका समय पर उपचार किया जा सके। सिडकुल रोशनाबाद में लगाए शिविर में ट्रांसपोर्ट वर्कर एवं प्रवासी समूहों की जांच की जाएगी।
शिविरि में 71 एक्स-रे किए गए। 21 की बलगम जांच और 184 की एचआईवी जांच की गई। 68 नेत्र मरीजों की जांच भी गई। इस मौके पर डा. हेमंत खर्कवाल, अशोक कुमार, शेखर सैनी, अवनीश कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।