फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में तीन बाइंडर की मौत की जांच शुरू, एसआईटी करेगी पड़ताल

Sun, 22 Oct 2023 10:38 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Dehradun Registry Fraud Case: तीन बाइंडर की अलग-अलग समय पर मौत हो चुकी है। इनमें से दो शराब पीने से और एक सड़क दुर्घटना में मारा गया। जिससे पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इसे साजिश मानते हुए पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े से संबंधित तीन बाइंडर की मौत का रहस्य सुलझाने के लिए एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। तीनों में से किसी के भी परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं की थी। ऐसे में एसआईटी इनके परिजनों से भी बात करेगी। यही नहीं किसी का भी पोस्टमार्टम न होना साजिश की ओर इशारा कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच में एक अलग से टीम भी बनाई जाएगी।

बता दें कि पिछले दिनों गैंगस्टर ओमवीर तोमर के पकड़े जाने के बाद पता चला था कि इन मामलों से जुड़े तीन बाइंडर की अलग-अलग समय पर मौत हो चुकी है। इनमें से दो शराब पीने से और एक सड़क दुर्घटना में मारा गया। जिससे पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इसे साजिश मानते हुए पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag : 910 मीटर लंबी सुरंग दीपावली पर हो जाएगी आरपार, दोनों छोर पर तेजी जारी है निर्माण कार्य
विज्ञापन


जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पता चला कि तीनों के शव का पोस्टमार्टम ही नहीं कराया गया था। यही नहीं किसी के परिजन पुलिस तक भी नहीं पहुंचे थे। अब पुलिस इनके परिजनों से भी जानकारी कर रही है कि कहीं उन पर किसी का दबाव तो नहीं था या फिर कोई उन्हें डरा रहा हो

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें