फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में होगी बालकृष्ण के 'फर्जीवाड़े' की जांच

Wed, 11 Jun 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी आचार्य बालकृष्ण के फर्जी पासपोर्ट प्रकरण की छानबीन अब दून से होगी।
विज्ञापन


जल्द ट्रांसफर होगी जांच
अब तक प्रर्वतन निदेशालय का दिल्ली कार्यालय जांच कर रहा था। दून में निदेशालय का उप क्षेत्रीय कार्यालय खुलने के बाद संबंधित जांच यहां ट्रांसफर की जाएंगी।

फर्जी पासपोर्ट प्रकरण की जांच दिल्ली में सहायक निदेशक सुशील कुमार कर रहे थे। इस वक्त उनकी तैनाती दून के उप क्षेत्रीय कार्यालय में हो गई है।
विज्ञापन

मनी लांड्रिंग के मामलों की भी होगी जांच

आचार्य बालकृष्ण के फर्जी पासपोर्ट प्रकरण के अलावा पेंगोलिन तस्करी केस और मनी लांड्रिंग के मामलों की जांच भी उप क्षेत्रीय कार्यालय करेगा।

उत्तराखंड के मामलों की जांच अभी तक चंडीगढ़ स्थित निदेशालय का क्षेत्रीय कार्यालय करता था। लेकिन प्रदेश में तस्करी और मनी लांड्रिंग के मामले बढ़ने के बाद यह कार्यालय खोला गया है।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि प्रदेश से संबंधित मामलों की जांच उप क्षेत्रीय कार्यालय दून से होने पर बारीकियों को पकड़ने में आसानी हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें