नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, ईओ पालिका एवं अन्य के खिलाफ कोतवाली में दर्ज मुकदमे की जांच के लिए पुलिस ने जांच अधिकारी प्रमोद शाह को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
18 दिसंबर 2022 में मैसानिक लाॅज बस अड्डे के पास नगर पालिका की ओर से सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक रेस्टोरेंट को तोड़ा गया था। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक उमावती पुंडीर ने गाली गलौज, अभद्रता सहित कई आरोप लगाते हुए कोर्ट से शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी और सुंदर सिंह पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शहर कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि इस प्रकरण के लिए जांच अधिकारी प्रमोद शाह को बनाया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
निष्पक्षता से की जाए मामले की जांच
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाए और जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि जनहित के कार्यों के लिए उन पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पालिका मैसानिक लॉज बस अड्डे को चौड़ा कर रही है। इससे पर्यटन सीजन में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट में अपील करेंगे।