फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में पलटी एलएनटी मशीन

विज्ञापन
साहिया में अमलावा नदी में पलटी एलएनटी मशीन को देखते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
अमलावा नदी में गिरे मलबे को हटाने के दौरान एक एलएनटी मशीन नदी में ही पलट गई। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। एलएनटी मशीन को नदी में पलटता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद चालक और परिचालक को मशीन से बाहर निकाला।
विज्ञापन

इन दिनों साहिया बाजार क्षेत्र में अमलावा नदी पर पुल निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते नदी में मलबा भी भारी मात्रा में गिर रहा है। इससे नदी का रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। नदी में आए मलबे को साफ करने के लिए शुक्रवार को एक एलएनटी मशीन को नदी में उतारा गया। मशीन को हिमाचल प्रदेश निवासी मोहित चला रहा था। उसके साथ हेल्पर के रूप में बिहार का रहने वाला दीपक था। मलबा हटाने के दौरान मशीन पत्थरों के बीच अनियंत्रित होकर तेज आवाज के साथ नदी में ही पलट गई। इसे देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह चालक और हेल्पर को मशीन से बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से एलएलटी मशीन को सीधा खड़ा किया। लोगों ने बताया कि नदी में यदि पानी अधिक होता तो दोनों तेज बहाव में बह सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें