फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली की लाइनों में दौड़ेगा हाई स्पीड इंटरनेट, कैसे जानिए यहां...

Sun, 23 Jul 2017 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
internet connection
विज्ञापन
अब बिजली की लाइनों पर हाईस्पीड इंटरनेट दौड़ेगा। जी, हां पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) अब बिजली वितरण के साथ इंटरनेट की सुविधा भी देगा।
विज्ञापन


यूपीसीएल उत्तराखंड में निजी कंपनी के साथ मिलकर ऐसा करने की तैयारी में लगा है। इसके लिए इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों से बातचीत चल रही है। योजना परवान चढ़ी तो राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। 

टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क पहाड़ के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कम है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां इंटरनेट की स्पीड तेज नहीं मिलती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यूपीसीएल की मोबाइल एप्लीकेशन की भी होगी जांच

mobile application - फोटो : concept photo
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने एक हिंदी वेबसाइट को बताया कि बिजली लाइन के साथ ऑप्टीकल फाइबर केबल (ओएफसी) डालने की जरूरत है और विद्युत पोल पर इंटरनेट से संबंधित उपकरण लगाए जा सकते हैं।

इससे बिजली आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि यूपीसीएल का प्रयास है कि बिजली की तरह सस्ती इंटरनेट सेवा भी दी जाए। इससे न सिर्फ सुदूरवर्ती क्षेत्रों में इंटरनेट अच्छी स्पीड से चलेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को भी गति मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें