फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

Thu, 01 Oct 2015 01:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ी स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पांच और छह नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


योग महोत्सव में कई देशों से 100 से अधिक प्रतिभागी ध्यान और योग के गुर सीखेंगे। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। बता दें कि सीएम की घोषणा के अनुसार अगस्त में जागेश्वर में योग महोत्सव प्रस्तावित था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

जिलाधिकारी वीके सुमन ने इस संबंध में बुधवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। केएमवीएन के अधिकारियों ने बताया कि शिविर के लिए 100 विदेशी पर्यटकों ने पंजीकरण करवाया है। देश के कई हिस्सों से भी प्रतिभागी भाग लेंगे। शिविर के दौरान जागेश्वर क्षेत्र में वाईफाई और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


पंजीकृत प्रतिभागियों की यातायात, आवासीय और भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी केएमवीएन को सौंपी गई है। डीएम ने जटागंगा नदी के तट पर चलने वाले योग शिविर स्थल तक पहुंचने को नदी में अस्थायी पुल निर्माण करने, झांकरसैम अथवा अन्य स्थानों पर अस्थायी हट्स, अस्थायी शौचालयों के निर्माण कार्य को समय पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में पर्यटन विभाग के उप निदेशक विवेक चौहान, जेसी बेरी, केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, भनोली के एसडीएम अनिल चन्याल, प्रवीन शर्मा, डीके शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कीति चंद्र आर्या, संजय साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें