फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: कातिलाना हमले के पांचों आरोपी भेजे जेल

Thu, 01 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव में सोमवार रात दो गुटों में मारपीट में चार युवकों पर कातिलाना हमले के पांच आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार रात लकड़ी पड़ाव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के पांच आरोपियों इकराम, इनाम, इरफान, शाकिर और अशरफ को पुलिस ने यहां कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है।

तीन आरोपी एक ही परिवार के
प्रभारी कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि इनमें तीन आरोपी एक ही परिवार के हैं, जिन्हें मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया था। दो अन्य आरोपियों शाकिर और अशरफ को बाद में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उन्हें मंगलवार शाम को यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पौड़ी भेज दिया गया है।

घायल का देहरादून में चल रहा इलाज
पुलिस के अनुसार लकड़ी पड़ाव मामले में गंभीर रूप से घायल राजपाल का देहरादून के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत पहले से ठीक है। सीओ बचन सिंह राणा ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें