अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुरू होने से पहले रविवार को विद्युत सुरक्षा विभाग के जोनल कार्यालय रुडकी से आकर विद्युत सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
गंगा रिजोर्ट में प्रबंधक से विद्युत सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने पंडाल का निरीक्षण किया। साथ ही महोत्सव में विद्युत संबंधित लापरवाही को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए।
इस साल नहीं आएंगे विदेशी साधक
ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक योग की गंगा बहेगी, लेकिन गढ़वाल मंडल विकास निगम गंगा रिजॉर्ट में आयोजित होने जा रहा 29वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव इस बार बिना विदेशी साधकों के संपन्न होगा।
अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाएं पूरी तरह से न खुलने के कारण इस बार विदेशी साधक महोत्सव में भाग नहीं ले पाएंगे। यही वजह है कि अब तक एक भी विदेशी साधक ने महोत्सव के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में विदेशी साधक महोत्सव में शामिल होते थे।