फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रन फॉर योगा, सीएम धामी बोले-प्रदेश को योग, आयुर्वेद-वेलनेस का केंद्र बनाने के लिए काम कर रही सरकार

Fri, 19 Jun 2026 10:43 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश को योग, आयुर्वेद और वेलनेस का केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
रन फॉर योगा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून पुलिस लाइन में  रन फॉर योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि यह दौड़ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूक करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योग और आध्यात्मिक परंपरा की भूमि है तथा योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है।

विज्ञापन


सीएम ने राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस का केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में लोग योग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

ये भी पढे़ं...अमर उजाला संवाद 2026:  विचारों के महाकुंभ में जुटेंगी नीति, खेल, सिनेमा की हस्तियां, दूनवासियों के लिए खास मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनाने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने और योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें