फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: इस बार गैरसैंण में होगा मुख्य कार्यक्रम, 10 देशों के राजदूतों को भी निमंत्रण

Fri, 23 May 2025 01:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आयुर्वेद विभाग ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में डेढ़ माह पहले ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए।
विज्ञापन
योग - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार इस बार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम करेगी। शासन ने आयुष विभाग को इसकी अनुमति दे दी है। पहली बार योग दिवस पर 10 देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगासन कर आम लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाने का संदेश देंगे। 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए इस बार गैरसैंण को चुना गया है।

विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में डेढ़ माह पहले ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए। योग को प्रकृति से जोड़ने के लिए झील, नदी वाले स्थानों से भी योग का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक जिलों में स्कूलों में योग पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जा रही है।

Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव आयुष दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम गैरसैंण में होगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी योग दिवस से संबंधित कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस बार योग दिवस के लिए प्रत्येक जिले में एक योग पार्क बनाया जा रहा है। इन पार्कों में स्थानीय लोग सुबह व शाम के समय से योग का अभ्यास कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें