शहर के पवेलियन ग्राउंड में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को तड़के चार बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। योग कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए कई स्थानों पर पार्किंग के इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सिटी बस और विक्रमाें के रूट को परिवर्तित किया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि परेड ग्राउंड और पवेलियन ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों और ठेलियाें के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
- रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे आम लोगों के वाहन
-रिस्पना से आने वाले वाहन फ व्वारा चौक, आराघर चौक, सीएमआई, एमकेपी चौक, बुद्धा चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड में पहुंचेंगे। वाहन पार्क करने के बाद लोग पैदल ही कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
-आईएसबीटी से आने वाले वाहन निरंजनपुर मंडी, सहारनपुर चौक, अग्रसेन चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक होते हुए सीधे रेंजर्स ग्राउंड जाएंगे।
-चकराता रोड से आने वाले वाहन बिंदाल, घंटाघर, दर्शनलाल चौक से सीधे रेंजर्स ग्राउंड जाएंगे।
-मसूरी डायवर्जन से आने वाले वाहन ग्रेट वैल्यू, दिलाराम चौक, सर्वे चौक. क्रास रोड़ से बुद्धा चौक के रास्ते में रेंजर्स ग्राउंड पहुंचेंगे।
वीआईपी व्यवस्था
-सांसदों और विधायकों के वाहन लैंसडाउन चौक के पास स्थित स्टैंड के पास पार्क होंगे ।
-अधिकारियाें के वाहन लैंसडाउन चौक से कांवेंट तिराहे पर सड़क के बाएं ओर पार्क होंगे।
-मीडिया और ड्यूटीरत कर्मचारियाें के चौपहिया वाहन रेंजर्स ग्राउंड और दुपहिया वाहन लैंसडाउन चौक के पास स्थित फ ॉरेस्ट कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे। ------------
पार्किंग स्थल
- नगर निगम पार्किंग
- पुलिस कार्यालय पार्किंग
- दून चौक के मध्य पार्किंग
विक्रमों के लिए डायवर्ट प्लान
- रायपुर रूट के विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस जाएंगे।
- धर्मपुर रूट के विक्रम अग्रसेन चौक, दून चौक होते हुए एमकेपी चौक से होकर जाएंगे।
- आईएसबीटी रूट विक्रम रेलवे गेट से वापस होंगे।
- प्रेमनगर रूट के विक्रमाें को आवश्यकतानुसार प्रभात कट से वापस भेजा जाएगा।
सिटी बसाें का प्लान
- आईएसबीटी से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस होंगी।
- राजपुर रोड जाने वाले सिटी बस दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए जाएंगी।
- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसे चूना भट्टे से वापस होंगी।
बैरियर व्यवस्था
सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरियंट चौक, पैसेफि क तिराहा, ग्लोब चौक, रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक और कांवेंट तिराहे पर बैरियर
व्यवस्था लागू रहेगी।