इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा देहरादून में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री देहरादून आएंगे।
भारत सरकार के आयुष विभाग के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को पत्र लिखकर यह सूचना दी है कि देहरादून इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का केंद्र होगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया को यह जानकारी एक कार्यक्रम के दौरान दी।