फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केदारनाथ से लौट रही दिल्ली के यात्रियों की कार नदी में गिरी, तीन की मौके पर मौत

Tue, 29 May 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कीर्तिनगर
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों की कार खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात का है। गाड़ी संख्या DL 9c y 2199 केदारनाथ से दिल्ली के लिए जा रही थी। गाड़ी जयालगढ़ पुलिया से अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। गाड़ी में पांच यात्री सवार थे।

जिसमें से दो पुरुष और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक पुरुष व एक  महिला घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा है।
विज्ञापन


वाहन घायल अमित कुमार चला रहा था। सूचना के अनुसार, एक शख्स गाड़ी के आगे आ गया, जिसको बचाने के लिए चक्कर में गाड़ी बेकाबू हो गई और सीधे पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन

demo pic
मृतकों के नाम
1- हरेन्द्र पुत्र राम सिंह निवासी शाहदरा दिल्ली उम्र करीब 23 वर्ष ।
2-अनुराग पुत्र त्रिलोचन मिश्रा निवासी बल्लभगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष ।
3 मीनाक्षी निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष ।

घायलों के नाम
1 अमित पुत्र अनिल कुमार निवासी कादराबाद मोदीनगर उम्र करीब 36 वर्ष।
2- ज्योति पत्नी अमित कुमार निवासी कादराबाद मोदीनगर उम्र करीब 32 वर्ष ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें