अचानक गाय का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगी। इस दौरान वहां से गुजर रहे आर्मी रिटायर्ड सुरेश पहलवान की नजर गंगा के तेज बहाव में तड़पती हुई गाय पर पड़ी। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और नदी में कूद गए।
सुरेश का साहस देख सड़क से गुजर रहे कांवड़िये भी गाय को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े और किसी तरह गाय को नदी से बाहर निकाला।