फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय माउंटेन डे: आईपीएस अपर्णा के सम्मान में विशेष डाक कवर रिलीज 

Thu, 12 Dec 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अंतरराष्ट्रीय माउंटेन दिवस पर अपर मुख्य सचिव ने राधा रतूडी ने किया अनावरण
विज्ञापन
आईपीएस अर्पणा कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय माउंटेन दिवस पर डाक विभाग की ओर से आईपीएस व डीआईजी आईटीबीपी अपर्णा कुमार के सम्मान में एक विशेष डाक कवर रिलीज किया गया। आईटीबीपी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस विशेष डाक कवर का अनावरण किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपर्णा कुमार को महिला सशक्तीकरण की मिसाल बताया। कहा कि  अपर्णा उन लोगों के लिए एक नसीहत है जो अपनी बेटियों को बराबरी का दर्जा नहीं देते। 

डीआईजी आईटीबीपी अपर्णा सिंह आईटीबीपी की श्रेष्ठ पर्वतारोही हैं। उन्होंने विश्व के अनेक पर्वत शिखरों पर विजय हासिल की है। हाल ही में उन्हें अलास्का में माउंट देनाली पर्वत पर विजय हासिल करने पर राष्ट्रपति की ओर से तेंजिंग नोर्गे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी कर चुकी हैं सेवन समिट

अपर्णा सेवन समिट पूर्ण करने वाली पहली भारतीय पुलिस अधिकारी हैं। उन्हें नेपाल के मलस्तु पर्वत पर विजय प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव भी प्राप्त है।

अपर्णा कुमार की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए डाक विभाग ने उनके सम्मान में अंतरराष्ट्रीय माउंटेन दिवस पर विशेष डाक कवर रिलीज किया है। इस दौरान निदेशक डाक विभाग सुनील राय ने कहा कि अपर्णा ऐसी लीडर हैं, जो अपने फॉलोवर नहीं बल्कि लीडर तैयार करती हैं। 

इस दौरान डीआईजी आईटीबीपी नीलाभ किशोर, पर्वतारोही पद्मश्री सोनम पल्जोर, डीआईजी ईश्वर सिंह दुहन, अशोक कुमार, एसपी इंटेलीजेंस निवेदिता कुकरेती पीके गोयल, सेनानी अनिल कुमार फूल, सेनानी अशोक कुमार गुप्ता सहित आईटीबीपी के वरिष्ठ सेवारत, सेवानिवृत्त अधिकारी व बल के जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें