फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: 210 नागरिकों ने विदेशों में थामा गाड़ियों का स्टेयरिंग, जारी किए गए अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट

Thu, 27 Feb 2025 03:29 PM IST
रेनू सकलानी मनव्वर हुसैन, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

लेबनान, मालदीव और अन्य देशों में बड़ी संख्या में युवा काम की तलाश में जाते हैं। इन देशों में सबसे ज्यादा ड्राइवर के लिए नौकरियां निकलती हैं। ऐसे में स्थानीय युवा ड्राइविंग के जरिए यहां जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Driving - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से जारी आईडीपी (इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट) से शहर और आसपास रहने वाले भारतीयों ने एशिया के अन्य देशों में गाड़ियों का स्टेयरिंग थामकर अपने सपने पूरे किए हैं। कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार साल में 210 युवाओं को यह परमिट दिया गया है।

बहरीन, मलयेशिया, कुवैत, अजरबैजान, लेबनान, मालदीव और अन्य देशों में बड़ी संख्या में युवा काम की तलाश में जाते हैं। इन देशों में सबसे ज्यादा ड्राइवर के लिए नौकरियां निकलती हैं। ऐसे में स्थानीय युवा ड्राइविंग के जरिए यहां जाना चाहते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए वीजा और आईडीपी दोनों के लिए आवेदन करना पड़ता है। एआरटीओ (प्रशासन) एल्विन रॉक्सी ने बताया कि 2021 से लेकर अब तक 210 रुड़कीवासियों को अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट जारी हो चुके हैं। यह परमिट उन लोगों को मिल रहा है जिनके पास स्थानीय वाहन लाइसेंस है। 

क्या है आईडीपी

अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट आपको विदेश में वाहन चलाने की अनुमति प्रदान करता है। यह वह दस्तावेज है जिससे यह साबित हो जाता है कि आपके पास अपने देश का भी लाइसेंस है। इस परमिट से आप विदेश में कार या बाइक चलाने के लिए योग्य हो जाते हैं।

यह चाहिए दस्तावेज

अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट के लिए आपको क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में वीजा, पासपोर्ट और टिकट की प्रतिलिपि फॉर्म के साथ जमा कराना अनिवार्य है।

विज्ञापन

आरटीओ से जारी हुए आईडीपी पर एक नजर

2021-18

2022-53

2023-77

2024-55

2025-07

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बड़बोले नेताओं का 'इलाज' करने की तैयारी में भाजपा...क्षेत्रवाद के बयानों से असहज है पार्टी

नोट: अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट के यह आंकड़े क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से लिए गए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें