फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कलाकार पेश करेंगे कत्थक

Thu, 17 Oct 2013 04:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून स्थित जेएमएस संगीत एकेडमी नृत्यांजलि डांस एकेडमी के सहयोग से 17वां ऑल इंडिया पं. जड्डू महाराज संगीत समारोह आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन


हरबंश कूपर होंगे चीफ गेस्ट
यह कार्यक्रम 18 और 19 अक्टूबर को नगर निगम सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक हरबंश कूपर चीफ गेस्ट रहेंगे। इस दौरान अन्य गणमान्य व्यक्तियों के रूप में मेयर विनोद चमोली, संस्कार भारती से सविता कपूर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


गुरु शिष्य परम्परा पर आधारित
जेएमएस संगीत एकेडमी के सचिव जय शंकर मिश्रा ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम गुरु शिष्य परम्परा पर आधारित है। इस मौके पर प्रसिद्घ सरोद वादक चंद्रिमा मजूमदार का सरोद वादन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में अंर्तराष्ट्रीय कत्थक डांसर श्याम कार्तिक मिश्रा और प्रतिभा रघुवंशी द्वारा नृत्य पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें