फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में होगी अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर कार रैली

Sun, 28 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एडवेंचर कार रैली और अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 18 अप्रैल के बीच होगा। खेल सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि तृतीय उत्तराखंड एडवेंचर कार रैली को 14 अप्रैल को देहरादून से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

रैली में शामिल खिलाड़ी डोईवाला, जौलीग्रांट, ऋषिकेश, ब्रह्मपुरी, गरुड़चट्टी, देवली, अमोला, भृगुखाल होते हुए जिम कार्बेट पार्क पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन रैली में शामिल खिलाड़ी गर्जिया, हरदा, बसकोट, चौखुटिया, गैरसैंण, आदि बद्री, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, जोशीमठ होते हुए औली पहुंचेंगे।
जहां रात्रि विश्राम के बाद खिलाड़ी तीसरे दिन औली, चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग, शिवपुरी, ऋषिकेश होते हुए देहरादून पहुंचेंगे। खेल सचिव के मुताबिक चैंपियन अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगी। रैली में 50 से अधिक कार चालक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

रैली में शामिल खिलाड़ी कुमाऊं और गढ़वाल के सात जिलों से होकर गुजरेंगे। खेल सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि सरकार की ओर से इसी तिथि में पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप कराई जा रही है। चैंपियनशिप में देश विदेश के सौ से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें