II
- दून के साथ ऋषिकेश, हरिद्वार और नजीबाबाद से चोरी किए थे मोबाइल
I
I
I
Iदून पुलिस ने अंतरराज्यीय मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के 20 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी ने दून के साथ ऋषिकेश, हरिद्वार और नजीबाबाद सहित अन्य स्थानों से फोन चोरी किए थे।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को एक युवती ने कोतवाली पुलिस को पलटन बाजार से आईफोन चोरी होने की शिकायत की थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। बुधवार को पुलिस ने आरोपी तफज्जुल शेख निवासी राजमहल, साहेबगंज झारखंड को बारात घर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पलटन बाजार से चोरी किया गया आईफोन सहित 19 अन्य मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भीड़ वाले स्थानों से मौका देखकर मोबाइल फोन चोरी करता है और उन्हें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, नजीबाबाद आदि शहरों में राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच देता है।I