फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ढाई साल में हेड मास्टर से बने प्रिंसिपल

Thu, 27 Nov 2014 11:48 AM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों के सैकड़ों प्रभारी प्रधानाचार्य एवं हेड मास्टरों के लिए खुशखबरी है। अब ढाई साल की सेवा पूरी होते ही वे प्रिंसिपल के पद पर प्रमोशन के लिए पात्र हो जाएंगे। स्कूलों में प्रिंसिपलों की भारी कमी को देखते हुए सरकार ने प्रमोशन के नियम में ढील दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव कार्मिक को निर्देश जारी कर दिया है। प्रदेश के सरकारी इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रिंसिपलों के 760 पद रिक्त हैं।

जबकि, इन्हीं स्कूलों में तैनात प्रभारी प्रधानाचार्य और हेड मास्टरों का लंबी सेवा के बावजूद प्रमोशन नहीं हो पाया है। प्रमुख सचिव कार्मिक को दिए निर्देश में सीएम ने कहा कि पात्र हेड मास्टरों के तत्काल प्रमोशन किए जाएं।

मुख्यमंत्री के आदेश पर सेवा नियमावली में बदलाव कर दिया गया है। जल्द ही डीपीसी होने जा रही है। शुरुआत में लगभग 200 हेड मास्टर लाभान्वित होंगे। प्रमोशन सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। -एमसी जोशी, शिक्षा सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें