फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के दौरे से पहले खुफिया विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया अफगानिस्तानी नागरिक

Wed, 20 Jun 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन

खुफिया विभाग की टीम ने रुड़की के कलियर दरगाह क्षेत्र से एक अफगानिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। कलियर में तीन माह से उक्त नागरिक रह रहा था। खुफिया विभाग के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एलआईयू व स्पेशल ब्रांच की टीम ने कलियर में चैकिंग के दौरान एक 33 वर्षीय अफगानिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। यह विदेशी नागरिक भारत की कई जगहों पर सात सालों से बिना पासपोर्ट के रह रहा था।

बुधवार को कलियर क्षेत्र में एलआईयू व स्पेशल ब्रांच की टीम ने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे को लेकर कलियर में संदिग्धों की तलाशी की साथ ही चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान टीम को सूचना मिली की दरगाह क्षेत्र के साबरी बाग में एक विदेशी नागरिक है। टीम ने साबरी बाग में पहुंचकर विदेशी नागरिक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम समीर उर्फ सेम निवासी गोवा बताया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पासपोर्ट और कोई पहचान पत्र नहीं दिखा पाया

पासपोर्ट - फोटो : demo pic
विदेशी नागरिक पासपोर्ट और कोई पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। जिस कारण टीम युवक को थाने ले आई। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम कतीलशफा पुत्र अब्बास निवासी सुरख रोड जिला जलालाबाद राज्य निंगरहार अफगानिस्तान बताया।

एसबी प्रभारी भूपेंद्र सिह मेहता और एलआईयू प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि अफगानिस्तानी नागरिक ने पूछताछ में बताया कि वह पहली बार कलियर आया है। वह करीब तीन माह से दरगाह क्षेत्र में अपना नाम बदलकर रह रहा था और खुद को गोवा का रहने वाला नाम समीर बताता था। उसने बताया कि वह सात साल पहले भारत आया था।

उसने 2010 में साइप्रस देश में पंजाब के जालंधर निवासी एक युवती से शादी की थी। शादी करने बाद वह भारत आ गया। 2013-14 उसकी पत्नी से लड़ाई हो गई और वह बेटी को लेकर इटली चली गई। उसी अफगानिस्तानी नागरिक का वीजा समाप्त हो गया। उसके बाद वह पंजाब, गोवा, अजमेर व महारष्ट्र में रहा। भारत में आने से पहले वह बुल्गारिया, ग्रीस, साइप्रस व कई अन्य देशों में रहा है। उसे कई देशों की भाषा बोलनी आती है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अफगानिस्तानी नागरिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें