15 मई से 21 मई के बीच आपत्ति दर्ज करा सकते हैं छात्र
उधर, राज्य लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस, अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी व गुल्मनायक पुरुष (पीएसी व आईआरबी) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उपनिरीक्षक व गुल्मनायक की परीक्षा 12 जनवरी और अन्य की परीक्षा नौ फरवरी को हुई थी। उप निरीक्षक व गुल्मनायक के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 26 मई से जबकि अग्निशमन अधिकारी का अभिलेख सत्यापन नौ जून से शुरू होगा।
इसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर जारी होगी। आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। इस पर 15 मई से 21 मई के बीच आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न 50 रुपये भुगतान करना होगा। इसके बाद आयोग इसका परिणाम जारी करेगा।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: मिलिट्री पुलिस स्टेशन पर साइबर हमले की कोशिश, एपीके फाइल और पाकिस्तान से जुड़े संदेश भेजे
वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने डेरी विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, हाईकोर्ट नैनीताल के महावीर लाल व अन्य मामले में आगामी कार्रवाई पर रोक के चलते यह परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा 17 मई को दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में होनी थी।