फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आईटीआई में अनुदेशक भर्ती निकली, आवेदन शुरू, जेई भर्ती को लेकर भी पढ़ें ये बड़ा अपडेट

Sat, 21 Oct 2023 05:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ईटीआई में फोरमैन अनुदेशकों के 31 पदों (जनरल-21, एससी-7, एसटी-1, ओबीसी-5, ईडब्ल्यूएस-3) पर भर्ती की जाएगी। आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच हो। आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 और दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देना होगा
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में फोरमैन अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, आईटीआई में फोरमैन अनुदेशकों के 31 पदों (जनरल-21, एससी-7, एसटी-1, ओबीसी-5, ईडब्ल्यूएस-3) पर भर्ती की जाएगी। आवेदकों को 12वीं पास के साथ ही सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, रेफरीजरेशन व एयर कंडीशनर या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

साथ ही उन्हें किसी औद्योगिक प्रतिष्ठान या संस्थान में कम से कम 10 साल अध्यापन का अनुभव होना चाहिए। आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच हो। आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 और दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देना होगा। भर्ती के लिए संबंधित विषय में 200 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें 200 सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे। हरिद्वार व हल्द्वानी में इसकी परीक्षा होगी।

मानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती के एडमिट कार्ड जारी

राज्य लोक सेवा आयोग ने मानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा पांच नवंबर को होनी है, जिसके एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें...मौत की दीवार: तंग सड़क के किनारे खड़ा है 60 मी. लंबा मौत का पंजा, डीएवी कॉलेज के छात्रों के लिए टला नहीं खतरा

जेई भर्ती में अधिक आयु वालों को भी मौका

आयोग की जेई भर्ती में निर्धारित से अधिक आयु वाले उन अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा, जिन्होंने 2021 में निकली जेई भर्ती के लिए आवेदन किया था। पेपर लीक होने से ये परीक्षा रद्द हो गई थी। इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने वेबसाइट पर विकल्प दिया है, जिसमें लिखा गया कि क्या पूर्व में प्रकाशित भर्ती के लिए आवेदन किया था। इस पर ऐसे अभ्यर्थियों को यस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें