फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: वनंत्रा रिजॉर्ट के इलेक्ट्रीशियन और प्रॉपर्टी डीलर के बयान दर्ज, उस रात की पूरी घटना बताई

Sat, 21 Oct 2023 05:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)।

सार

अंकिता हत्याकांड का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। हत्याकांड के गवाह चंद्रकिरण ने अदालत में बताया, उसने 18 सितंबर, 2022 की रात करीब नौ बजे अंकिता, पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित को रिजॉर्ट में आते देखा था।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में शुक्रवार को अंकिता हत्याकांड के दो अन्य गवाह चंद्रकिरण भारती और नितिन सैनी के बयान दर्ज हुए। बिजनौर निवासी चंद्रकिरण भारती वनंत्रा रिजॉर्ट में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है, जबकि रुड़की निवासी नितिन प्रॉपर्टी डीलर है।

विज्ञापन


वह अपनी एक पार्टी को वनंत्रा रिजॉर्ट के पास का एक प्लॉट दिखाने आया था और इस दौरान रिजॉर्ट में ही सभी ने चाय-नाश्ता किया था। चंद्रकिरण ने अदालत में बताया, उसने 18 सितंबर, 2022 की रात करीब नौ बजे अंकिता, पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित को रिजॉर्ट में आते देखा था।

ये भी पढ़ें...मौत की दीवार: तंग सड़क के किनारे खड़ा है 60 मी. लंबा मौत का पंजा, डीएवी कॉलेज के छात्रों के लिए टला नहीं खतरा

वहीं, नितिन ने बताया, बिल उन्होंने काउंटर पर बैठी एक लड़की ने दिया था, जिसे वह नहीं पहचानते थे। अंकिता के परिजनों के अधिवक्ता अजय पंत व नरेंद्र गुसाईं ने बताया, शुक्रवार को गवाही के दौरान अदालत में तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता हाजिर रहे। अगली सुनवाई अब 27 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें