देहरादून। चमोली के हरमल गांव में बारिश के कारण पुलिया बहने और ग्रामीणों के पेड़ काटकर अस्थायी रास्ता बनाने की जानकारी मिलने पर वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आपदा प्रबंधन और वन विभाग को सर्वे के निर्देश दिए हैं।
मंत्री ने दोनों विभागों को आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों और जंगल के भीतर की पुलियाओं का सर्वे कर मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।