फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः अटैच टीचरों को मूल तैनाती पर भेजने के निर्देश

Sun, 02 Apr 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड शिक्षा मंत्री के निर्देश पर समस्त टीचरों की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। शिक्षा निदेशक ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं अपर निदेशक को दिए निर्देश में कहा टीचरों को उनकी मूल तैनाती पर भेजा जाए। उन्होंने तीन अप्रैल तक की गई कार्रवाई से अवगत कराने को भी कहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में बड़ी संख्या में टीचर मूल विद्यालय छोड़कर सुविधाजनक स्कूलों में तैनात हैं। इससे मूल विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इसे  देखते हुए शिक्षा मंत्री ने इन टीचरों की विभिन्न कार्यालयों एवं स्कूलों से संबद्धता समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा निदेशक ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई भी शिक्षक अपने मूल तैनाती के विद्यालय से किसी अन्य स्कूल में संबद्ध न हो। संबंधित अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र भी निर्धारित तिथि तक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध करा दें। जो टीचर न्यायालय से मिले स्टे पर बने हुए हैं उनके बारे में भी अब तक क्या कार्रवाई की गई है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। 
विज्ञापन


कई टीचर मूल तैनाती के लिए हुए कार्यमुक्त 
शिक्षा विभाग में अटैच टीचरों को मूल तैनाती पर भेजने का निर्देश जारी होते ही कई टीचरों को मूल तैनाती के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह टीचर अब विभिन्न स्तरों से विभाग पर दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें