रविवार को देहरादून में एक खेल प्रतियोगिता के दौरान एसएमजेएन कॉलेज की छात्राओं से कोच के साथियों पर ‘बदसलूकी’ का आरोप लगा है।
लिखित शिकायत दर्ज कराई
बुधवार शाम को टीम वापस हरिद्वार पहुंची तो मामले की जानकारी पाकर छात्र संघ भड़क उठा। छात्रों ने स्पोर्ट्स कोच को हटाने की मांग करते हुए कॉलेज में हंगामा किया। उधर, पीड़ित छात्राओं ने भी प्राचार्य से लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पढ़ें, बेटे के लिए तांत्रिक के चंगुल में फंसी मां
मामले में गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर मामले की जांच के निर्देश दिए। गुरुवार को कॉलेज की छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष अमन शर्मा ने नेतृत्व में छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा किया।
अध्यक्ष ने बताया कि कई दिन पहले उनके कॉलेज की पांच छात्राएं देहरादून में अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेनी गई थी।
प्रतियोगिता से वापस आकर छात्रओं ने गुरुवार को कॉलेज में जानकारी दी कि प्रतियोगिता में उनके साथ गए कॉलेज के स्पोर्ट्स कोच के कई साथियों ने बदतमीजी की।
कोच ने कुछ नहीं कहा
बावजूद कोच ने उन्हें कुछ नहीं कहा, उल्टा छात्राओं को ही भला-बुरा कहा। छात्र संघ अध्यक्ष अमन शर्मा और आदर्श कुमार ने कहा कि कोच की मौजूदगी में कालेज की छात्राओं के साथ बदसलूकी होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पढ़ें, यौन शोषण प्रकरणः अपर सचिव जोशी सस्पेंड
उन्होंने कोच को हटाए जाने की मांग की। छात्र संघ सचिव आशीष भट्ट ने कहा कि यदि कोच को नहीं हटाया तो कालेज में छात्र उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
पढ़ें, देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद
प्रतियोगिता से लौटी छात्राओं ने प्राचार्य को शिकायत करते हुए कोच को हटाए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आकाश, ऋषभ, सरवेश, अनुराग, अमित खंडेला, रजत, विपिन, अक्षय, ओम शर्मा, दीक्षांत शामिल रहे।
मैं युवकों को नहीं जानता
डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल चल रहे थे। वहां पर कुछ युवक छात्राओं पर कमेंट और फब्तियां कस रहे थे। मैं उनमें से किसी को भी नहीं जानता।
- राजेंद्र नौटियाल, कोच, एसएमजेए पीजी कॉलेज, हरिद्वार
जांच के बाद ही निर्णय
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं के साथ बदसलूकी किए जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए तीन शिक्षकों की एक जांच समिति का गठन किया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
- डा. अवनीत कुमार घिल्डियाल, प्राचार्य, एसएमजेएन पीजी कॉलेज