स्कूल में मिड डे मील परोसा गया तो बच्चों को थाली में कीड़े दिखाई दिए। एक बच्चे ने इसकी शिकायत की तो प्रधानाध्यापक ने आरोप बेबुनियाद बताया।
हरिद्वार जिले के गांव इब्राहिमपुर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) के तहत खाने में चावल में कीड़े मिलने पर अभिभावक भड़क गए।
ग्रामीणों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। आसमा, प्रवीण, काला, कालू, छतरपाल, सुभाष, मुस्कान, कोशर आदि अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बृहस्पतिवार को दोपहर में मिड डे मील योजना के तहत खाने में कढ़ी चावल बनाए गए थे।