ब्रांडेड कंपनियों के मसाले भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधानी जरूर बरतें। मसाले खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। क्योंकि जो मसाले आप खरीद रहे हैं इनमें कीड़े भी हो सकते हैं। लालकुआं में मंगलवार को ऐसा ही हुआ।
ब्रांडेड मिर्च पाउडर में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। शिकायत पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने छापा मारा तो एजेंसी में अन्य पैकेटों में भी कीड़े मिले। मिर्च के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
संजय जोशी ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किराना स्टोर से मिर्च पाउडर का पैकेट खरीदा था। घर लाकर जब उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें कीड़े मिलने पर संजय दंग रह गए। वह तुरंत पैकेट लेकर दुकानदार के पास गए।