(तस्वीर- बुधवार रात इसी फाइट में घायल हो गए थे खली)
‘मैं बीमार जरूर हूं, लेकिन फिर भी तैयार हूं। मेरे साथ धोखा हुआ, देहरादून में तीनों को देख लूंगा।’ घायल शेर की तरह एक बार फिर द ग्रेट खली ने ब्रॉडी स्टील, माइक नॉक्स और अपोलो को ललकारा है।
बृहस्पतिवार सुबह नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में अमर उजाला से बातचीत में खली ने कहा कि कनाडा के ब्रॉडी स्टील, अमेरिका के माइक नॉक्स और अपोलो ने मुझे धोखे से मारा है। देहरादून में होने वाली लड़ाई आरपार की लड़ाई होगी। इन सभी को इन्हीं की भाषा में जवाब दूंगा। इन्होंने मुझ पर पीछे से वार किया है।
खली ने कहा कि मैं एनिमिनेट नहीं हुआ था। गलती इन तीनों की थी। अब देहरादून में स्टेट फाइट होगी। फाइट में सब कुछ होगा, कुछ भी नहीं छूटेगा। अब सबकुछ फ्री स्टाइल होगा। कोई भी नियम नहीं होगा। सिर्फ फैसला होगा।