फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द शुरू करें : डॉ. रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षकों को वार्षिक स्थानांतरण, प्रमोशन का लाभ देना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षकों को वार्षिक स्थानांतरण, प्रमोशन का लाभ देना है। इसके लिये अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों के स्थानांतरण, प्रमोशन को लेकर वित्त, कार्मिक विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई। इसमें अनुरोध श्रेणी के स्थानांतरणों को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए गए। स्थानांतरण व विद्यालयों के कोटीकरण से संबंधित प्रकरणों को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिका में तथ्यों के साथ ठोस पैरवी करने के लिए भी कहा गया है। डाॅ. रावत ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो उक्त याचिका में विशेष अपील भी की जाएगी, ताकि वार्षिक स्थानांतरण की समयावधि से पूर्व उक्त प्रकरण का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें