फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकार जनता के द्वार चौपाल का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूचना में लापरवाही पर भड़के समाल्टा ग्राम पंचायत के ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। ब्लॉक कालसी के ग्राम पंचायत समाल्टा में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय चौपाल में शुक्रवार को ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौपाल का बहिष्कार करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों को बैरंग लौटा दिया।
ग्रामीणों ने कहा कार्यक्रम की जानकारी उन्हें 27 मार्च को प्रात करीब 9:22 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके कारण अधिकांश लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने इस अव्यवस्था पर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यदि सूचना पूर्व में दी जाती, तो अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकते थे। उन्हाेंने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि भविष्य में ऐसे जनहित कार्यक्रमों की सूचना एक सप्ताह पूर्व दी जाए जिससे ग्रामीण अधिक संख्या में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में अनिल सिंह तोमर, संसार सिंह, अवधेश तोमर, गोपाल तोमर, अजब सिंह, नारायण सिंह, सरदार सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया शासन से नामित नोडल एजेंसी ने कार्यक्रम की सूचना ग्रामवासियों को समय पर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें