फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एलईडी स्क्रीन से मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खदरी खड़कमाफ के ग्रामीणों को अब चोपड़ा फार्म चौक पर लगी एलईडी स्क्रीन से सरकारी योजनाओं और गांव की महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी मिलेगी। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान और ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने स्क्रीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने और उनका लाभ उठाने में सहायता मिलेगी। कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने कहा कि ग्राम सभा में एलईडी स्क्रीन स्थापित कराने के लिए उनके द्वारा विशेष प्रयास किए गए। इस अवसर पर विनोद चौहान, शांति प्रसाद थपलियाल, विजय राणा, लक्ष्मण राणा, सुबोध कंडवाल, संदीप, रमेश सकलानी, रोशन उपाध्याय, मुकेश धनै, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें