फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद चार मरीजों की आंखों में फैला इंफेक्शन

Sat, 06 Aug 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अांख
विज्ञापन
दून अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद चार मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया। जांच में ऑपरेशन थिएटर में इंफेक्शन का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। इसका कारण बारिश और नमी को बताया जा रहा है। इस पर ऑपरेशन थिएटर को बंद कर दिया गया है। चारों मरीजों का हायर सेंटर में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
पिछले सप्ताह दून अस्पताल में चार मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया। मरीजों ने इसकी शिकायत चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा से की।

आमतौर पर मरीजों के आंखों पर गंदे हाथ लगाने, साफ-सफाई न होने, बारिश, नमी व सीलन के कारण इंफेक्शन का स्तर बढ़ने, हाईजीन का स्तर कम होने के कारण इस तरह की दिक्कतें होती हैं। लेकिन एक साथ चार मरीजों को इंफेक्शन होने का कारण किसी की समझ में नहीं आया। बाद में ओटी में किए गए कल्चर टेस्ट में संक्रमण का स्तर ज्यादा पाया गया। जिसके बाद चिकित्साधीक्षक डा. टम्टा ने ओटी में ऑपरेशन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


चालीस रोगियों में चार को इंफेक्शन
नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि बरसात के दौरान संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। करीब 40 रोगियों के ऑपरेशन किए गए, जिसमें से चार को इंफेक्शन हुआ। उन्होंने बताया कि हर माह ओटी का कल्चर टेस्ट किया जाता है। संक्रमण के बाद ओटी का कल्चर टेस्ट पॉजिटिव मिला है, जिस पर संक्रमण खत्म करने का प्रयास किया गया। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से आंखों के ऑपरेशन नहीं हुए हैं।

सोमवार से होंगे ऑपरेशन
नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि ओटी में पिछले एक सप्ताह से ऑपरेशन बंद हैं। यहां साफ-सफाई कर फार्मालिन का धुआं किया गया। इससे संक्रमण का खतरा नहीं रहता। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों में तीन बार कल्चर टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब सोमवार से दोबारा ऑपरेशन सुचारु होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें