फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: उद्योगों को अब हर 15 दिन में भरना होगा बिजली का बिल, उत्तराखंड में नियामक आयोग ने घटाई बिलिंग अवधि

Sat, 27 Apr 2024 05:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उद्योगों को अब हर 15 दिन में बिजली का बिल भरना होगा। नियामक आयोग ने बिलिंग अवधि घटा दी है।
विज्ञापन
बिजली बिल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तीन एमवीए और उससे अधिक अनुबंध मांग वाले उद्योगों को अब हर महीने के बजाए 15वें दिन बिजली का बिल मिलेगा। नियामक आयोग ने नई दरें जारी करते हुए ये प्रावधान किए हैं। आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया, अब केवल उन उपभोक्ताओं को ही 24 घंटे, सातों दिन लगातार बिजली आपूर्ति का विकल्प दिया जाएगा, जिनके उद्योग इसी हिसाब से चलते होंगे।

विज्ञापन


पहले ये विकल्प कोई भी ले सकता था। आयोग ने पीक आवर में टैरिफ को सामान्य घंटे के टैरिफ के 130 प्रतिशत के बराबर रखा है, तो ऑफ पीक आवर में छूट को 20 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है। यूपीसीएल की ओर से महीने में प्रतिदिन 18 घंटे औसत बिजली आपूर्ति न देने पर एचटी उपभोक्ताओं को डिमांड में 20 फीसदी की छूट मिलेगी।

उद्योगों के लिए टैरिफ संरचना को सरल बनाने के लिए नियामक आयोग ने एलटी उद्योगों की दो उप श्रेणियों को हटाकर उनकी एकल श्रेणी 75 किलोवाट बनाई है। आयोग ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि तीन एमवीए या इससे अधिक क्षमता वाले उद्योगों को 30 के बजाए 15 दिन में बिजली बिल जमा कराना होगा।

विज्ञापन

जुर्माने से राहत मिलेगी
इससे इन उद्योगों खासकर फर्नेश उद्योगों पर बिजली बिल बकाया में देरी, जुर्माने से राहत मिलेगी। वहीं, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से बिजली लेने वाले उद्योगों के लिए हरित टैरिफ 28 पैसे प्रति किलोवाट आवर स्वीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

 

विज्ञापन

उद्योगों में ऐसे बढ़े दाम
एलटी उद्योगों में 25 किलोवाट तक फिक्स चार्ज 170 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़कर 185 रुपये प्रति किलोवाट होगा। बिजली की दरें 5.18 रुपये प्रति किलो वोल्ट एंपीयर आवर से बढ़ाकर 5.40 रुपये कर दी गई हैं। 25 किलोवाट से अधिक के कनेक्शन पर फिक्स चार्ज 175 से बढ़ाकर 185 रुपये प्रति किलोवाट किया गया है, जबकि बिजली की दरें 5.15 रुपये से बढ़ाकर 5.40 रुपये प्रति किलो वोल्ट एंपीयर आवर किया गया है। एचटी उद्योगों में 1000 किलोवाट तक फिक्स चार्ज 390 से बढ़ाकर बिल डिमांड पर 410 रुपये प्रति किलोवाट, इससे अधिक पर 460 से बढ़ाकर 480 रुपये किया गया है। वहीं, बिजली की दरें अब छह रुपये से लेकर 6.40 रुपये तक होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें