फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन, मंदिर समिति को दान दिए दस करोड़

Mon, 15 Jun 2026 11:13 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)/ रुद्रप्रयाग

सार

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सोमवार को बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को दस करोड़ रुपये का दान भी दिया।

विज्ञापन


बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी सुबह पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की।

बदरी-केदारनाथ दर्शन कर मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को दस करोड़ रुपये के दो चेक भेंट किए। इनमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम के लिए पांच करोड़ रुपये दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...भाजपा नेता की हत्या: बवाल के बाद आरोपियों के परिजन व आसपास के लोगों ने छोड़ा घर, रात के अंधेरे में निकले परिवार
विज्ञापन


बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें